अयोध्या (Ayodhya) के राम जन्मभूमि ट्रस्ट (Ram Janambhoomi Trust) के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 5 अगस्त को अयोध्या आएंगे. पीएम मोदी एक संक्षिप्त पूजन के साथ राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेंगे. उन्होंने कहा है कि करीब 100 पवित्र नदियों का 1500 स्थानों से एकत्रित किया गया जल और 2000 स्थानों से जमा की गई मिट्टी अयोध्या पहुंच गई है.
चंपत राय ने कहा है कि यह ऐतिहासिक अवसर है. देश की आजादी के बाद इस अवसर का आनंद अयोध्या का समाज मना रहा है. अयोध्या को सजाया जा रहा है. लोग अपने-अपने स्थानों पर भजन-पूजन और कीर्तन करेंगे, प्रसाद वितरण करेंगे और दीपोत्सव मनाएंगे. पूरे नगर में स्वागत द्वार, तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन : आज से शुरू होने वाली पूजा टली, अब मंगलवार से होगी शुरुआत
चंपत राय ने देश भर के राम भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने स्थानों पर ही इस मौके पर उत्सव मनाएं. भजन, पूजन, कीर्तन करें और प्रसाद वितरण करें. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस अवसर पर बहुत सीमित संख्या में गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है. जो नहीं आ पाएंगे उनसे माफी माफी मांगता हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं