विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2018

क्या 16 अगस्त से पहले हो चुकी थी पूर्व पीएम वाजपेयी की मौत? भाजपा की सहयोगी शिवसेना का बड़ा बयान

संजय राउत ने सवाल उठाया है कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को ही हुआ था या उस दिन उनके निधन की घोषणा की गई.

क्या 16 अगस्त से पहले हो चुकी थी पूर्व पीएम वाजपेयी की मौत? भाजपा की सहयोगी शिवसेना का बड़ा बयान
पूर्व पीएम वाजपेयी की मौत की तिथि पर शिवसेना ने सवाल खड़े किये हैं.
  • शिवसेना ने वाजपेयी की मौत की तिथि पर उठाये सवाल
  • पूछा- निधन 16 को हुआ या उस दिन घोषणा की गई
  • संजय राउत ने मराठी में इस मुद्दे पर लिखा है लेख
नई दिल्ली: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सवाल उठाया है कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को ही हुआ था या उस दिन उनके निधन की घोषणा की गई, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण बाधित न हो. राज्य सभा सांसद और शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादक राउत ने वाजपेयी के निधन के दिन को लेकर उठाए गए सवाल का कोई स्पष्टीकरण या कारण नहीं बताया है. वाजपेयी के निधन की घोषणा एम्स द्वारा 16 अगस्त को की गई थी और उनके निधन का वक्त भी बताया गया था. राउत ने कहा, ‘‘हमारे लोगों के बजाए हमारे शासकों को पहले यह समझना चाहिए कि ‘स्वराज्य’ क्या है. वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को हुआ लेकिन 12-13 अगस्त से ही उनकी हालत बिगड़ रही थी.

वाजपेयी की अस्थियों के विसर्जन करने के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ा, नदी में गिरे सांसद-विधायक और डीएम-एसपी 

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय शोक और ध्वज को आधा झुकाने से बचने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लाल किले से अपना विस्तृत संबोधन देना था, वाजपेयी ने इस दुनिया को 16 अगस्त को छोड़ा (या जब उनके निधन की घोषणा की गई)’’. मराठी में लिखे गए इस लेख का शीर्षक ‘स्वराज्य क्या है?’ है. शिवसेना यद्यपि महाराष्ट्र और केंद्र में भाजपा की गठबंधन सहयोगी है, वह भगवा पार्टी और मोदी पर निशाना साधती रहती है. लेख में राउत ने लिखा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला ने वाजपेयी के निधन पर आयोजित शोक सभा में ‘‘भारत माता की जय’’ और ‘‘जय हिंद’’ के नारे लगाए और इस वजह से श्रीनगर में उनसे बदसलूकी की गई. शिवसेना सांसद ने कहा, ‘‘जब यह पता चलता है कि पुलिस ने आतंकवादियों को पकड़ा है जो दिल्ली पर हमले की साजिश रच रहे थे, तो यह बताता है कि स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है’.

वाजपेयी की भतीजी पर BJP का पलटवार, कहा- अटल जी की मौत का राजनीतिकरण कर रही हैं 

राउत ने कहा, ‘‘यह परंपरा इस साल भी जारी रही. स्वतंत्रता दिवस समारोह पर हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया. भारी मात्रा में हथियार जब्त किये गए. इसलिये (इसके बाद) प्रधानमंत्री ने निर्भय होकर स्वतंत्रता दिवस मनाया.’’ राउत ने लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के लिये कई घोषणाएं कीं (अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में).  उनके भाषणा की शैली ऐसी थी कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कुछ नहीं किया, इसलिये स्वतंत्रता (अब तक) बेकार थी’’. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यद्यपि कह रहे हैं कि रिश्वत लेने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, घुसखोरी कम नहीं हुई है. शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘...यह सच है कि कल्याण योजनाएं टैक्स के पैसे से चलती हैं जो ईमानदार लोग चुकाते हैं. यह भी सच है कि प्रधानमंत्री का विदेश दौरा भी उसी रकम से संपन्न होता है और विज्ञापनों पर खर्च होने वाले हजारों करोड़ रूपये भी इसी के जरिये हासिल होते हैं. यह नया तरीका है जिसके तहत ‘स्वराज्य’ काम कर रहा है’. 

अटल बिहारी वाजपेयी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हंसी ठिठोली करते दिखे छत्तीसगढ़ सरकार के दो मंत्री

VIDEO : पूरे देश में अटल जी की अस्थि कलश यात्रा


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Death, Atal Bihar Vajapayee Latest News, Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com