विज्ञापन
This Article is From May 21, 2016

विजय माल्या के लोन गारंटर किसान मनमोहन सिंह को नहीं मालूम किंगफिशर क्या है...

विजय माल्या के लोन गारंटर किसान मनमोहन सिंह को नहीं मालूम किंगफिशर क्या है...
किसान मनमोहन सिंह...
पीलीभीत: विजय माल्या की किंगफिशर कंपनी के लोन का गारंटर एक ऐसा किसान है, जिसे नहीं मालूम की किंगफ़िशर क्या है? यह किसान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के गांव खजूरिया का रहने वाला है और इनका नाम मनमोहन सिंह है।

किसान के दोनों खाते सीज, एक में 12 हजार और दूसरे में 4 हजार
किसान के गारंटर होने की बात के सामने आने के बाद किसान के दो बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। ये दोनों बैंक खाते बैंक ऑफ बड़ौदा के हैं और इनमें से एक खाते में 12 हज़ार और दूसरे खाते में 4 हज़ार रुपये हैं।

मनमोहन सिंह का कहना, मैं माल्या को नहीं जानता
पीलीभीत के नाद शाखा के बैंक मैनेजर के मुताबिक, ये दोनों खाते मुंबई स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल ऑफिस के निर्देश पर सीज किए गए हैं। वहीं किसान मनमोहन सिंह का कहना है कि मैं आज तक कभी विजय माल्या ने नहीं मिला। न उनसे कभी कोई संपर्क रहा।

किसान मनमोहन सिंह का बयान
किसान मनमोहन सिंह ने कहा कि कह रहे हैं कि आपने किंगफिशर की गारंटी ले रखी है। मैंने आज तक माल्या को देखा ही नहीं है। मैं तो कभी मुंबई भी नहीं गया। इसके बावजूद मुझे उनका गारंटर बताते हुए मेरे दोनों खाते सीज कर दिए गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, बेअदबी मामले में चलेगा केस
विजय माल्या के लोन गारंटर किसान मनमोहन सिंह को नहीं मालूम किंगफिशर क्या है...
फ़ेयरवेल के बाद अपने घर में मृत मिला केरल का अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया था गलत काम करने का आरोप
Next Article
फ़ेयरवेल के बाद अपने घर में मृत मिला केरल का अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया था गलत काम करने का आरोप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com