विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2015

विजय चौधरी बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

विजय चौधरी बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और विजय कुमार चौधरी (फाइल फोटो)
पटना: बिहार की 16वीं विधानसभा के लिए बुधवार को विजय कुमार चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। चौधरी बिहार के सरायरंजन सीट से विधायक हैं। बिहार विधानसभा की बुधवार को बैठक शुरू होते ही कार्यवाहक अध्यक्ष सदानंद सिंह ने अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया प्रारंभ की। उन्होंने सदन को बताया कि 11 सदस्यों ने विजय कुमार चौधरी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें सभी दलों का समर्थन दिया गया है। इसके बाद सर्वसम्मति से चौधरी को अध्यक्ष चुन लिया गया।

सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई
कार्यवाहक अध्यक्ष के निर्देश पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के विधायक दल के नेता प्रेम कुमार सिंह ने चौधरी को अध्यक्ष के आसन तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने चौधरी के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। नीतीश ने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखने और संसदीय परंपरा को कायम रखने के लिए सवार्नुमति का भाव जरूरी है। भाजपा विधायक दल के नेता प्रेम कुमार सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी चैधरी के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। नीतीश के करीबी माने जाने वाले चौधरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में मंत्री तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com