विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2021

देश में कोविड-19 रोधी टीके की 51 करोड़ से अधिक खुराक दी गई : सरकार

टीकाकरण अभियान के 206वें दिन (नौ अगस्त) कुल 49,06,273 खुराक लगाई गई. शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 36,80,340 लोगों को पहली खुराक जबकि 12,25,933 लोगों को दूसरी खुराक दी गई.

देश में कोविड-19 रोधी टीके की 51 करोड़ से अधिक खुराक दी गई : सरकार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

देश में अब तक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके (Corona vaccination in india) की 51 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को टीके की 49 लाख (49,06,273) खुराक दी गई. इनमें से 18 से 44 आयुवर्ग के 26,66,611 लोगों को पहली खुराक और 4,59,352 लोगों को दी गई दूसरी खुराक शामिल है. मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब तक देश में इस आयुवर्ग के 17,95,70,348 लोगों को पहली खुराक और 1,24,91,475 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है.

वैक्सीन विरोधी प्रदर्शन में घायल हुए सेंट विसेंट के प्रधानमंत्री गोंजाल्वेज, पीएम मोदी ने हमले की आलोचना की

आंकड़ों के मुताबिक पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश- में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है. वहीं, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के करीब 10 लाख लोगों को टीके की कम से कम पहली खुराक लग चुकी है.

पुणे में दुकानों, रेस्तरां के खुलने का समय बढ़ाया गया, पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों को ही मॉल में प्रवेश

आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 206वें दिन (नौ अगस्त) कुल 49,06,273 खुराक लगाई गई. शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 36,80,340 लोगों को पहली खुराक जबकि 12,25,933 लोगों को दूसरी खुराक दी गई. सोमवार को लगे टीके से संबंधित अंतिम रिपोर्ट देर रात आएगी.

वैक्सीनेट इंडिया: कोरोना का शिकार नहीं हुए लोगों के लिए तुरंत वैक्सीन लेना जरूरी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaccination In India Updates, India Vaccination Drive, Corona Vaccination Campaign
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com