उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों (Uttarakhand Assembly elections 2022) के मद्देनजर बीजेपी (BJP) पूरी ताकत झोंक रही है. बैठक के लिए बीजेपी नेतृत्व दो दिवसीय सम्मेलन कर रहा है, जिसकी शुरुआत बुधवार से देहरादून में होगी. इस बैठक में उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी शामिल होंगे. राज्य की 11 विधानसभाओं के कोर ग्रुप की बैठक भी आगामी चुनावों की रणनीति बनाने के लिए होगी. इसके चलते बीजेपी के मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक भी जल्द होने वाली है. बैठक के एजेंडे में राज्य भर में पार्टी नेताओं द्वारा संबोधित की जाने वाली रैलियों पर चर्चा शामिल होगी. बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव अगले साल होंगे.
उत्तराखंड में 1 साल में 30 हजार 808 मतदाताओं की वृद्धि हुई
गौरतलब है कि उत्तराखंड में प्रकाशित ताजा निर्वाचक नामावली के अनुसार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 78.46 लाख है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने यहां संवाददाताओं को बताया कि एक जनवरी 2021 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में 78.15 लाख मतदाता हैं और एक साल में मतदाताओं की संख्या में प्रदेश में 30 हजार 808 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि हुई. हालांकि, उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रकाशित निर्वाचक नामावली पर 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं तथा एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या अधिक की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक इस अवधि में दावा प्रस्तुत कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पहले मतदेय स्थलों की संख्या 11024 थी जो अब बढ़कर 11647 हो गई है
उन्होंने बताया कि पहले मतदेय स्थलों की संख्या 11024 थी जो अब बढ़कर 11647 हो गई है. सौजन्या ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा निर्देशों के अनुसार, 80 वर्ष से अधिक आयु के तथा दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलट से मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी. नई नामावली के अनुसार प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 1,65,113 जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 53,900 है. (इनपुट ANI और भाषा से)
ये VIDEO भी देखें- उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले भाजपा ने मायावती के खिलाफ खेला जाटव कार्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं