
Uttarakhand Glacier: तपोवन सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के तपोवन इलाके में ग्लेशियर टूटने के बाद आई आपदा में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 170 लोग लापता बताये जा रहे हैं. रविवार सुबह ग्लेशियर टूटने के बाद अलकनंदा और धौलीगंगा नदियों में विकराल बाढ़ आ गई. बाढ़ की वजह से हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, कई घर और ऋषिगंगा एवं एनटीपीसी की बिजली परियोजनाओं को खासा नुकसान पहुंचा.
यह भी पढ़ें
'11 घंटों तक लाइफ जैकेट के भरोसे तैरता रहा'- 'ताउते' के बीच तूफानी समंदर से बच निकलने वालों की आपबीती
'23 फीट ऊंची लहरें और 1 Km दूर भी नहीं दिख रहा था'- साइक्लोन 'ताउते' के बीच ऐसा था नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन
Cyclone Tauktae: समुद्र में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी, अब तक 422 लोगों को बचाया गया
सोमवार सुबह उत्तराखंड के राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने बचाव प्रयासों के तहत चमोली जिले के तपोवन बांध के पास स्थित सुरंग से मलबा और कीचड़ को हटा दिया. एमडीआरएफ टीम नदी का जल स्तर नीचे होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि सुरंग में फंसे हुए लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया जा सके.
उत्तराखंड के चमोली में चल रहे बचाव कार्य की ताजा तस्वीरें:



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा में मारे गए लोगों के परिवार को चार लाख रुपये की वित्तीय मदद देने का ऐलान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे में मृत लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.










