विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

उत्तर प्रदेश : खड़े ट्रक में घुसी कार, वृद्ध महिला समेत 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से उस पर सवार एक बुजुर्ग महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई.घटना गुरुवार देर रात की है, जब एक कार हाथरस के बाईपास रोड पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई.

उत्तर प्रदेश : खड़े ट्रक में घुसी कार, वृद्ध महिला समेत 4 की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात हुई घटना
  • शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
  • सभी लोग गाजियाबाद से हाथरस आ रहे थे
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से उस पर सवार एक बुजुर्ग महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया घटना गुरुवार देर रात 2: 30 बजे के आसपास की है, जब एक कार हाथरस के बाईपास रोड पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई.

इस हादसे में मनोज उर्फ मोन्टी (25), महादेवी (80), सुमित (24) औक रवेंद्र (55) की मौत हो गई. कार सवार लोग हाथरस में आयोजित एक समारोह में भाग लेने गाजियाबाद से हाथरस आ रहे थे. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 





(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Hathras, Accident, Car, Truck
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com