उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के पुत्र योगेश मौर्य (Yogesh Maurya) के साथ सिराथू विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट तथा लूट के मामले में 48 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, योगेश मौर्य के साथ सिराथू विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान की गई मारपीट तथा लूट के आरोप में 48 लोगों के विरुद्ध रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि 23 नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.
थानाध्यक्ष पइंसा रमेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान 24 फरवरी 2022 को थाना क्षेत्र के नारा गांव के पास अपने पिता के चुनाव प्रचार के दौरान योगेश मौर्य के साथ कई लोगों ने अभद्रता व मारपीट की थी तथा उनकी सोने की चेन भी लूट ली थी. योगेश मौर्य की तहरीर पर 23 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रविवार को सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया और मामले की विवेचना की जा रही है. उन्होंने कहा कि विवेचना के बाद आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हाल में हुए विधानसभा चुनाव में कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे और वह समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से करीब सात हजार मतों से पराजित हो गये थे.
इसे भी पढ़ें : समान नागरिक संहिता लागू करने पर UP सरकार गंभीरता से विचार कर रही : केशव प्रसाद मौर्य
यूपी के लोकसभा चुनावों में हमारा 75+ का लक्ष्य : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
चुनाव हारने के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य को क्यों बना गया डिप्टी CM? ये हो सकती है वजह
इसे भी देखें :"लोकसभा की तैयारी जारी, यूपी में 75+ का लक्ष्य": केशव प्रसाद मौर्य ने NDTV से कहा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं