विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2020

सेवानिवृत्त आईएएस उत्पल कुमार सिंह लोकसभा के महासचिव नियुक्त किए गए

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सेवानिवृत्त आईएएस उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा सचिवालय और लोकसभा के महासचिव के पद पर नियुक्त किया

सेवानिवृत्त आईएएस उत्पल कुमार सिंह लोकसभा के महासचिव नियुक्त किए गए
उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा सचिवालय और लोकसभा के महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.
नई दिल्ली:

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सेवानिवृत्त आईएएस उत्पल कुमार सिंह (उत्तराखंड : 1986) को 1 दिसंबर 2020 से कैबिनेट सचिव की रैंक और दर्जे में लोकसभा सचिवालय और लोकसभा के महासचिव के पद पर नियुक्त किया है. 34 वर्ष के समृद्ध और विविध प्रशासनिक अनुभव से सम्पन्न, वरिष्ठ सिविल सेवक सिंह ने केंद्र और राज्य सरकारों में अर्थव्यवस्था और शासन के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है. 

सिंह ने उक्त अवधि के दौरान अवसंरचना और विशेषकर लोक कार्य, ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी; कृषि और बागवानी; मानव संसाधन; पुलिस और कार्मिक प्रबंधन; सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का प्रबंधन; विश्व बैंक और अन्य विदेशी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के प्रबंधन और हरिद्वार में अर्ध कुंभ जैसे महोत्सव के प्रबंध आदि जैसे विविध क्षेत्रों में नीति-निर्माण और प्रबंध कार्य किया है. 

उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में ढाई वर्ष से भी अधिक समय के अपने कार्यकाल में उन्होंने राज्य और अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों के प्रबंधन और नीति निरूपण मैं दक्षतापूर्वक कार्य किया. उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभालने से पूर्व सिंह ने उत्तराखंड सरकार में उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सहित विभिन वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं.

सिंह ने केंद्र में भी कृषि और कृषक कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. इससे पूर्व सिंह लोकसभा सचिवालय के सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utpal Kumar Singh, Secretary General, Lok Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com