- प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की कार्यशैली और व्यक्तित्व पर गहरा विश्वास व्यक्त किया है.
- ओम बिरला को एक शानदार सांसद और बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष बताया गया है जिनका समर्पण संविधान के प्रति पूर्ण है.
- पीएम मोदी ने कहा कि बिरला पक्ष-प्रतिपक्ष से ऊपर रहकर सभी सांसदों का सम्मान और आदर करते हैं.
सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ होने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिरला की कार्यशैली और व्यक्तित्व पर गहरा विश्वास जताया है. पीएम मोदी ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि ओम बिरला न केवल एक शानदार सांसद हैं, बल्कि उतने ही बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष भी साबित हुए हैं. उन्होंने कहा कि बिरला का समर्पण पूरी तरह से संविधान के प्रति है और वे संसदीय प्रणालियों के संचालन में अटूट निष्ठा रखते हैं.
PM मोदी ने कहा कि वे आज किसी पक्ष के सदस्य नहीं हैं, वो पक्ष-प्रतिपक्ष से पूरी तरह ऊपर हैं और मैं देख रहा हूं जब उनको सदन में देखता हूं तब मुझे विचार आता है कि ये शायद 'शिक्षा की नगरी' (कोटा) से आने का प्रभाव है कि वो लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर भी एक अच्छे मुखिया की तरह सबको साथ लेकर के चलने की भूमिका में रहते हैं.
PM मोदी ने कहा कि सदन में जितने भी हमारे माननीय सांसद हैं, उनको वो अच्छे से संभाल लेते हैं. उनकी भावनाओं को, उनके आग्रहों को बहुत ही आदर करते हैं और एक ऐसे स्पीकर महोदय हैं, जो सांसदों का सर्वाधिक सम्मान करने का स्वभाव रखते है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी-कभी कुछ बड़े घरानों के अहंकारी, उत्पाती अगर कोई छात्र आ भी जाते हैं, वो अपना हुड़दंग करने की आदत तो छोड़ते नहीं हैं, तो भी वो सदन के मुखिया की तरह सबको संभालते हैं. किसी को भी अपमानित नहीं करते हैं. सबके कड़वे बोल भी झेल लेते हैं और आपने देखा होगा हर बार वो मुस्कुराते हैं. एक मीठी हंसी उनके चेहरे पर हमेशा रहती है, शायद वो भी एक कारण है कि सदन में वो सर्वप्रिय हैं.
ये भी पढ़ें : ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की, क्या कूटनीतिक समाधान की राह और मुश्किल हो गई है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं