अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम का शूटर उस्मान गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आईएसबीटी बस अड्डे से अबु सलेम गैंग के शूटर जान उस्मान खान को गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक उस्मान को दिल्ली में दर्ज तीन मामलों में भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।

उस्मान दिल्ली के सरॉय रोहिल्ला का ही रहने वाला है उस पर दिल्ली और मुंबई में नकली नोट का कारोबार, जबरन वसूली और हत्या के मामलों के मामले दर्ज हैं।

साल 2000 उसे मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में गिरफ्तार किया गया था तब वो अबु सलेम के इशारे पर अभिनेत्री रवीना टंडन के पति अनिल थडानी ने फिरौती मांग रहा था, अबु सलेम को भी इस मामले में 2006 में गिरफ्तार किया गया था। साल 2010 उसने अपने एक साथी विनोद पंडित के साथ दिल्ली के एक बड़े फायनेंसर हेमंत बिरजे पर फायरिंग की और फिरौती की मांग करने लगा, तब उसे विकासपुरी से गिरफ्तार किया था। 2010 में ही उसे उत्तम नगर पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने उस्मान के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।