विज्ञापन

दिल्ली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, दो राउंड फायरिंग के बाद दबोचा हिमांशु भाऊ गैंग का गुर्गा

आरोपी पर दिल्ली के तीन इलाकों में फायरिंग करने का आरोप था, जिसमें वह फरार चल रहा था. पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे ट्रैप किया तो सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसे गोली चला दी.

दिल्ली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, दो राउंड फायरिंग के बाद दबोचा हिमांशु भाऊ गैंग का गुर्गा

Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस ने 14 मई को अलग-अलग जगह फायरिंग करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस दौरान ओर से दो-दो राउंड गोलियां चली थीं. आरोपी बदमाश की पहचान आशीष बक्करवाला के रूप में हुई, जो नामचीन ऑटो लिफ्टर मनोज बक्करवाला का बेटा है. इसके खिलाफ 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जो 4 मामलों में वॉन्टेड भी चल रहा था.

आरोपी मर्डर के आरोप में भी जेल से छूटकर आया था. वह अभी हिमांशु भाऊ गैंग के साथ जुड़कर काम कर रहा था.

तीन इलाकों में की थी फायरिंग

जानकारी के अनुसार, 14 मई की रात में 3 अलग-अलग इलाकों में फायरिंग की थी, जिसमें मुंडका, रनहोला और कंझावला के घर में गोली चलाई थी. इसके बाद से आउटर जिला स्टाफ इसके पीछे लगा था. बताया जा रहा है कि शनिवार रात को आउटर जिले की स्पेशल पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आशीष के अपने गांव बकरवाला जा रहा रहा है. इसके बाद टीम ने उसे पकड़ने की योजना बनाई.

पुलिस को जैसे ही वह आता हुआ नजर आया तो उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन पुलिस पर ही फायरिंग करनी शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड फायरिंग की, जिसके बाद उसे पुलिस ने दबोच लिया.

ये भी पढ़ें- सूर्या मर्डर केस का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, बकरीद के दिन चाकू घोंपकर की थी हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Encounter, Delhi Crime News, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com