कर्नाटक विधान परिषद में आज कांग्रेस के एमएलसी नेता ने गौरक्षा कानून के खिलाफ जमकर हंगामा किया. कांग्रेस नेता स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गए और स्पीकर को जबरन कुर्सी से उतार दिया. सदन के उपाध्यक्ष और जनता दल (सेक्युलर- JDS) के नेता ने कांग्रेस के अध्यक्ष के. प्रतापचंद्र शेट्टी की कुर्सी पर कब्जा कर लिया. हालांकि, बीजेपी सदस्यों द्वारा पूर्व में पारित किए गए अविश्वास प्रस्ताव की आवश्यकता पर बहस जारी रही. इस दौरान कांग्रेस एमएलसी को जबरन उपाध्यक्ष को हटाते हुए देखा गया. इस घटना के बाद शेट्टी ने सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस हंगामे पर कांग्रेस एमएलसी प्रकाश राठौड़ ने कहा कि जब सदन की कार्यवाही नहीं चल रही थी, तब बीजेपी और जेडीएस ने अध्यक्ष को अवैधानिक तरीके से चेयरमैन को कुर्सी पर बिठा दिया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी इस तरह की असंवैधानिक काम कर रही है. कांग्रेस ने उन्हें कुर्सी से नीचे उतरने को कहा. जब उन्होंने कुर्सी से उतरना स्वीकार नहीं किया. तब हमें वहां से बेदखल करना पड़ा क्योंकि यह अवैध था.
कर्नाटक : MLC चुनाव के लिए कांग्रेस के अंदर पैरवी तेज, 2 सीटों के लिए 52 दावेदारों ने किया आवेदन
बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी की सरकार ने गौ रक्षा अधिनियम और मवेशी संरक्षण-विधेयक -2020 को बुधवार को पास कर दिया था. इस नये कानून के तहत राज्य में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और तस्करी, अवैध परिवहन, गायों पर अत्याचार और गौहत्या करने वालों पर कड़ी सजा का प्रस्ताव रखा गया है. हालांकि विपक्ष इस बिल को लेकर लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है. इस बिल को भारी हंगामें के बीच सदन में पास कराया गया था. कांग्रेस अब इस बिल को कानूनन चुनौती देने की बात कह रही है.
कर्नाटक के डिप्टी CM को MLC का टिकट, कभी पोर्न फिल्म देखते पकड़े गए थे लक्ष्मण सावदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं