यूपी पुलिस (UP Police) ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 18 अक्टूबर तक रद्द कर दी है. दरअसल, लखीमपुर कांड को लेकर किसानों ने आंदोलन को औऱ तेज करने की घोषणा कर दी है. संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) के नेताओं ने देश भर के किसानों से 12 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri) कूच करने को कहा है. साथ ही 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है. किसान नेताओं ने लखनऊ में महापंचायत करने की भी घोषणा की है. माना जा रहा है कि इन सभी घटनाक्रम को देखते हुए यूपी पुलिस ने ये फैसला लिया है.
आगामी त्योहारों के मद्देनजर भी यह फैसला लिया गया है. यूपी में एडीजीपी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने इस बाबत आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार, आगामी त्योहारों औऱ संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रमों को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की 18 अक्टूबर तक के अवकाश को रद्द किया जाता है. सिर्फ अपरिहार्य स्थिति में ही पुलिस मुख्यालय से ही अवकाश को मंजूर किया जाएगा. यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दरअसल, पूरे देश मे इस वक्त नवरात्रि का पर्व चल रहा है. दुर्गा पूजा के पंडाल भी जगह-जगह लगाए जा रहे हैं. राम लीला (Navratri Durga Puja Ramlila) का मंचन भी किया जा रहा है. त्योहारों को देखते हुए मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों, राम लीला बाजारों औऱ सार्वजनिक स्थानों पर भारी भीड़ भी उमड़ने की संभावना है. संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने लखीमपुर के तिकोनिया में 12 अक्टूबर को मारे गए किसानों के लिए अंतिम अरदास का कार्यक्रम रखा है. उसी दिन शाम को कैंडल मार्च निकालने की अपील भी की गई है.
किसान मोर्चा ने दशहरा के दिन 15 अक्टूबर को देश में बीजेपी नेताओं के पुतले दहन करने का भी आह्वान किया है. 18 अक्टूबर का रेल रोको (Rail Roko) आंदोलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा.
एडीजीपी ने सभी जोनल एडीजीपी, रीजनल आईजीपी, डीआईजी, एसपी औऱ रेलवे सुरक्षा बल को 18 अक्टूबर तक किसी भी प्रकार की छुट्टियां मंजूर न करने को कहा है. लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें चार किसान थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं