दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर (Ghaziabad Loni Attack Viral Video) थाना क्षेत्र का एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक शख्स को दो युवक बुरी तरह पीटते दिखाई दे रहे हैं. आश्चर्य की बात यह है। कि आसपास के लोग खड़े तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे, लेकिन पिटते हुए युवक को बचाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई. हालांकि यह पूरा मामला गाजियाबाद पुलिस (UP Police) के संज्ञान में आया तो तत्काल प्रभाव से इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है.
मां-बाप की हत्या करने के बाद युवक ने बनाई लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने यूं किया मामले का पर्दाफाश..
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जानकारी के अनुसार, थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र की संगम विहार (बेहटा हाजीपुर) गली नंबर 10 में रहने वाले राहुल पुत्र खुशीराम का पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोगों से कोई पुराना विवाद चल रहा है. इसको लेकर दूसरे पक्ष के दो लोगों ने राहुल की लाठी-डडों से जमकर पिटाई की. राहुल की पिटाई उन लोगों ने बीच गली के अंदर ही की जा रही थी और आसपास के लोग तमाशबीन बने देखते रहे.
जिला ग़ाज़ियाबाद !
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) July 21, 2021
लोनी में मामूली विवाद में राहुल नाम के शख्स की बेरहमी से पिटाई,दोनों आरोपी फरार pic.twitter.com/DoAQu7S85t
लेकिन उसे बचाने की किसी ने भी जहमत नहीं उठाई. कोशिश भी नहीं की गई. हालांकि इस दौरान पड़ोस के लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी. जैसे ही यह पूरा मामला पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार का एक वीडियो सामने आया. इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल नाम के घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है.शुरुआती जांच में पाया गया कि इन लोगों का कोई पुराना विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते उन दोनों युवकों ने राहुल की पिटाई की है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं