विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2017

सीतापुर के ट्रिपल मर्डर की वारदात CCTV में हुई कैद, कारोबारी, पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या

60 साल के कारोबारी सुनील जायसवाल अपनी दुकान से रुपयों से भरा एक बैग लेकर घर लौटे थे. उनका 25 साल का बेटा पार्किंग में मोटरसाइकिल खड़ा कर रहा था. तभी फायरिंग शुरू हो गई.

सीतापुर में ट्रिपल मर्डर का सीसीटीवी फुटेज जारी
  • अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं है
  • 1 जून इलाहाबाद में भी एक कारोबारी की हत्या
  • 6 मई को मथुरा में दो ज्वैलर्स की हत्या
सीतापुर: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कानून राज के तमाम दावों के बीच अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला यूपी के सीतापुर का है. जहां मंगलवार देर शाम एक कारोबारी, उसकी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि 60 साल के कारोबारी सुनील जायसवाल अपनी दुकान से रुपयों से भरा एक बैग लेकर घर लौटे थे. उनका 25 साल का बेटा पार्किंग में मोटरसाइकिल खड़ा कर रहा था. तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी. फ़ायरिंग की आवाज़ सुनकर कारोबारी की पत्नी घर से निकलीं तो अपराधियों ने उन्हें भी गोलियों से छलनी कर दिया. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी हुआ है.

बीच-बचाव के लिए एक पड़ोसी पहुंचा तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी, लेकिन उसकी जान बच गई और उसने पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद रात में ही लखनऊ से आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन अपराधियों का अब तक कोई सुराग नहीं है.

 इलाहाबाद के पॉश इलाके में एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरोजनी नायडू मार्ग पर एजी ऑफिस के सामने यह घटना घटी. धीरज सिंह (36) को उस समय गोली मारी गई जब वह एक रेस्टोरेंट से खाना पैक कराने के बाद अपनी कार में वापस बैठ रहे थे. धीरज देर रात 11 बजे अपनी पत्नी के साथ अपनी लग्ज़री गाड़ी से सिविल लाइंस इलाके में पुलिस हेडक्वार्टर के ठीक सामने खाना लेने आए थे. जैसे ही होटल से खाना लेकर गाड़ी से वापस लौटने जा ही रहे थे तभी घात लगाए बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर धीरज और उनकी पत्नी को गोली मार दी, जिसमें धीरज को दो गोली लगीं. धीरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी अनू को गोली कंधे पर छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गईं. 

योगी राज में भी नहीं लग रही अपराधों पर लगाम
  • 1 जून: इलाहाबाद पुलिस हेडक्वार्टर के पास एक कारोबारी की हत्या
  • 25 मई: जेवर के पास एक शख़्स की हत्या, 4 महिलाओं के साथ कथित गैंगरेप
  • 6 मई: मथुरा में दो ज्वैलर्स की हत्या, लूटपाट
  • 11 मई: गोरखपुर में एक कारोबारी की हत्या, लूटपाट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Triple Murder, Lucknow, Sitapur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com