उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. बीजेपी ने यहां पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की है. समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर रही है. वहीं बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. हार के बाद यूपी चुनाव के नतीजे पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने अपना रिएक्शन दिया. चुनाव परिणामों को उन्होंने प्रयास जारी रखने का सबक बताया. अपने ट्विटर हैंडल के जरिए मायावती ने कहा "यूपी चुनाव परिणाम हमारे लिए प्रयास जारी रखने का एक सबक है." उन्होंने कहा 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) की अच्छी हिस्सेदारी नहीं थी. इसी तरह आज कांग्रेस भी उसी दौर से गुजर रही है जिस दौर से बीजेपी. यूपी चुनाव परिणाम हमारे लिए प्रयास जारी रखने का एक सबक है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
...Before 2017 BJP did not have a good stake in Uttar Pradesh. Likewise today, Congress also undergoing the same phase as BJP...UP election result is a lesson for us to continue putting in efforts: BSP chief Mayawati pic.twitter.com/yq1xZAcf1A
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 11, 2022
इसे भी पढें : UP Election 2022 Results: इन सीटों पर BJP-सपा के बीच रही कांटे की टक्कर, जीत का मार्जिन 1,000 वोटों से भी कम
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद प्रभावशाली मानी जाने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी मात्र एक सीट पर ही सिमट गई. ये पार्टी का विधानसभा चुनावों में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा. इससे पहले, पार्टी ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 19 सीट जीती थीं और 21 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने में सफल रही थी.
लेकिन इस बार बसपा 12.79 फीसदी मतों के साथ इकाई के अंक तक सिमट गई है. साल 2007 में जब बसपा ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई थी तो उसे 206 सीट और 30.43 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे.
यूपी चुनाव में BJP ने तोड़े कई मिथक, 37 साल बाद कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं