केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के कम से कम 25 असंतुष्ट विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संपर्क में हैं. शिवसेना के दावे के विपरीत उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2019 में सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान भाजपा द्वारा उसे मुख्यमंत्री पद की पेशकश नहीं की गई थी. भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'एमवीए के कम से कम 25 विधायक हमारे संपर्क में हैं क्योंकि वे नाखुश हैं.' हालांकि, उन्होंने विधायकों के नामों का खुलासा करने से इनकार कर दिया.
महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस को एक मंच पर लाकर बनाया गया था. महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद शिवसेना के भाजपा से अलग होने के चलते यह गठबंधन बनाया गया था. दानवे ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी हिंदुत्ववादी विचारधारा से भटक गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि पार्टी को 2019 के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण वोट मिले, लेकिन बाद में उसने (शिवसेना) भाजपा की पीठ में छुरा घोंप दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ' मौजूदा शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की सेना नहीं बल्कि यह उद्धव ठाकरे और अब्दुल सत्तार (राज्य सरकार में मंत्री) की सेना है.'
दानवे ने कहा कि वह 2019 में भाजपा नेताओं अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, आशीष शेलार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच ठाकरे परिवार के आवास 'मातोश्री' में बंद कमरे में हुई चर्चा के दौरान मौजूद थे. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री पद के बारे में तब कोई चर्चा नहीं हुई थी. उन्होंने शिवसेना के उस दावे का खंडन किया कि दोनों सहयोगी दल मुख्यमंत्री के पद को एक तय अंतराल के बाद बदलने पर सहमत हुए थे.
यह भी पढ़ें:
महाराष्ट्र में विधान परिषद नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला
महाराष्ट्र: मंत्री नवाब मलिक को बॉम्बे HC से राहत नहीं, हैबियस कॉर्पस अर्ज़ी में रिहाई की मांग खारिज
महाराष्ट्र सरकार ने दाऊद से संबंध रखने वाले व्यक्तियों को वक्फ बोर्ड में नियुक्त किया: फडणवीस
महाराष्ट्र में केंद्र बनाम राज्य सरकार, गिरफ्तारी के खौफ में दर्जन भर नेता
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं