विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Budget 2021 :  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को संसद में देश का केंद्रीय बजट 2021-22 पेश कर दिया है. कोरोनावायरस के बाद उबर रही अर्थव्यवस्था के बीच वित्तमंत्री ने कहा कि इस बार का बजट आपदा में अवसर ढूंढने वाला है. उन्होंने कहा कि इस बजट को इस फोकस के साथ तैयार किया गया है कि यह अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों को सहारा दे.

इस बजट में सरकार ने हेल्थ सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खासा जोर दिया है. हेल्थ सेक्टर के बजट को 94,000 करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ कर दिया गया है.  सीतारमण ने बजट में कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है. वहीं रोड और हाइवेज़ को लेकर भी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं. इनकम टैक्स, जिसपर सबकी नजर रहती है, उस क्षेत्र में बस एक बड़ी घोषणा हुई है, वो यह कि अब 75 साल से ऊपर के ऐसे लोग, जिनकी आय बस पेंशन या ब्याज से होती है, उन्हें अब टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करना होगा.

Here are the Live Updates of Union Budget 2021:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Union Budget 2021, Budget 2021, Budget 2021 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com