- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछे 4 सवाल
- सवालों की लिस्ट से तीसरे नंबर का सवाल गायब
- राहुल के ट्वीट पर रक्षामंत्री ने ली चुटकी
राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सवालों के घेरे में लिया तो सियासी घमासान तेज हो गया. संसद ने शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला. राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी से चार सवाल पूछे तो रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने चुटकी ले ली. कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को संसद में ओपन बुक टेस्ट का सामना करना है. राहुल ने पूछा कि वह परीक्षा में खुद आएंगे या फिर अपने प्रतिनिधि को भेजेंगे. राहुल ने ' परीक्षा' के लिए प्रधानमंत्री को चार सवाल भी भेजे और उनसे पूछा कि हर विमान के लिए 560 करोड़ रुपये की जगह 1600 करोड़ रुपये का भुगतान क्यों हुआ? करार 'एए' को क्यों दिया गया? सार्वजनिक क्षेत्र की हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड को क्यों नहीं?
जब राहुल ने लोकसभा स्पीकर से कहा- मैम, मैं अनिल अंबानी नहीं तो क्या, डबल AA कह सकता हूं...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राहुल गांधी के सवालों में नंबर 3 गायब दिखाई दिया. उन्होंने चार सवालों की लिस्ट में ये तीन सवाल पूछे.
Q1- 126 की जगह 36 विमानों की जरूरत क्यों ?
Q2- 560 करोड़ रुपये प्रति विमान की जगह 1600 करोड़ रुपये क्यों ?
Q4- एचएएल की जगह AA क्यों?
क्या वह परीक्षा देने खुद आएंगे या अपने प्रतिनिधि को भेजेंगे. राहुल गांधी की लिस्ट से तीसरा सवाल गायब होने पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने तंज कसते हुए लिखा ''एक स्टूडेंट जो क्लास में असफल होता है और बाहर से चुनौती देता है.''तीसरा सवाल गायब होने पर ट्विटर पर भी मिसिंग Q3 की होड़ लग गई. ट्विटर पर मौजूद लोगों ने लिखा क्या यहां भी घोटाला है.
Heights of scam...
— Mukund Desai (@mukundrd) January 2, 2019
Q3 is missing. @RahulGandhi yahan bhi ghotala?
Jahapana tussi great ho!!! https://t.co/3PInhGIFIJ
एक यूजर ने लिखा कि मोदी और अंबानी ने किडनैप कर लिया सवाल नंबर तीन को.
Q3 is missing. Ye Ambani aur Modi ne kidnap kar liya Q3 ko
— Abyssal Predator (@laxman_kamat) January 3, 2019
हालांकि कुछ यूजर्स ने उनके इस अंदाज की तारीफ भी की. '' पहली बार मैं Missing Q3 के लिए राहुल गांधी की तारीफ करना चाहूंगा.
First time ever i appreciate and admire RAGA for this Missing Q3! .. Public ko yeda banke peda khilaya boss....
— Sushant Patil (@sushantpatil565) January 2, 2019
हालांकि राहुल गांधी ने कुछ ही देर में सवाल नंबर तीन के बारे में भी पूछ लिया. उन्होंने तंजात्मक लहजे में लिखा कि मैंने जानबूझ कर Q3 नहीं पूछा था, क्योंकि मैडम स्पीकर ने गोवा टेप के बारे में पूछने से मना किया था, लेकिन अब मिसिंग क्यू3 राफेल से ज्यादा विवादित हो गया है, लिहाजा जनता की भारी मांद पर पेश हैं सवाल नंबर तीन, ''मोदी जी बताइए, परिर्कर ने राफेल की जो फाइल अपने बेडरूम में रखी है, उसमें क्या है.
The Missing Q3!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 2, 2019
I had held back Q3 because Madam Speaker had said, “no talking about the Goa tape”! But the missing Q3 has become as controversial as Rafale:) So on popular demand:
Q3. Modi Ji, please tell us why Parrikar Ji keeps a Rafale file in his bedroom & what's in it? https://t.co/6WdiN487HJ
Video:राफेल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं