यह ख़बर 09 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में जहरीले रंग से लड़के की मौत

खास बातें

  • होली में जहरीले रंग के कारण मुंबई में उपनगर घाटकोपर के एक अस्पताल में उपचाराधीन 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई है।
मुंबई:

होली में जहरीले रंग के कारण मुंबई में उपनगर घाटकोपर के एक अस्पताल में उपचाराधीन 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई है।
 नागरिक अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि धारावी इलाके में होली के दौरान जहरीले रंग के कारण बीमार पड़े विकी वाल्मिकी की गुरुवार रात राजावाड़ी में मौत हो गई।

मुंबई के कुछ हिस्सों में विषाक्त रंग के कारण गुरुवार को लोगों ने एलर्जी की शिकायत की थी, जिसके बाद नौ अन्य लोगों को भी इसी तरह के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि 190 से अधिक लोगों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से अधिकांश बच्चों की उम्र नौ-दस साल के बीच है। 16 अन्य को बयकुला रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने बताया कि अधिकांश लोगों ने चक्कर आने और उल्टी आने की शिकायत की थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन दुकानों की तलाशी शुरू कर दी है, जहां से इस विषाक्त रंग को खरीदा गया था।