आप की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आशुतोष, भगवंत मान और राघव चड्ढा को मिली जगह

आप की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आशुतोष, भगवंत मान और राघव चड्ढा को मिली जगह

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

दिल्ली में आज (बुधवार) आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की अहम बैठक हुई, जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की खाली पड़ी सीटों पर नए सदस्यों का चुनाव किया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी पार्टी की दूसरी सबसे ताकतवर यूनिट मानी जाती है।

वहीं, बैठक में पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कुल 22 नए नाम जोड़े हैं जबकि 6 लोगों को हटा दिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस प्रकार हैं, आप की 30 सदस्यीय नई राष्टीय कार्यकारिणी में नए नाम-

  1. आशुतोष
  2. प्रीती शर्मा
  3. दुर्गेश पाठक
  4. इमरान हुसैन
  5. मीरा सान्याल
  6. राघव चड्ढा
  7. यामिनी गोमर
  8. राजेंद्र पाल गौतम
  9. भगवंत मान
  10. आतिशी मरलेना
  11. साधू सिंह
  12. राखी बिड़ला
  13. भावना गौड़
  14. अमानतुल्लाह खान
  15. बलजिंदर कौर
  16. हरजोत बैंस
  17. आशीष तलवार

जबकि पांच सदस्य राज्य संयोजक के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं-
  1. दिल्ली से दिलीप पाण्डेय
  2. हिमाचल प्रदेश से राजन सुशांत
  3. कर्नाटक से पृथ्वी रेड्डी
  4. पंजाब से सुचा सिंह छोटेपुर
  5. मध्य प्रदेश से आलोक अग्रवाल

कुल 6 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाए गए-
  1. नवीन जयहिंद
  2. कृष्ण कान्त सेवदा
  3. इलियास आज़मी
  4. हबुन पयांग
  5. प्रेम सिंह पहाड़ी
  6. योगेश दहिया

एक सरसरी नजर से देखें, तो दिल्ली के 5 विधायकों को पहली बार कार्यकारिणी में जगह मिली है। पंजाब से कुल 5 सदस्य पहली शामिल हुए जिसमे 2 सांसद शामिल हैं। पहले कार्यकारिणी में केवल एक महिला सदस्य थी, लेकिन अब 7 महिला सदस्य हो गई हैं।