विशाखापत्तनम:
विजाग एजेंसी क्षेत्र के पदेरू में बलात्कार से बचने के लिए दो लड़कियां सोमवार तड़के तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा से कूद गईं जिससे एक लड़की बुरी तरह घायल हो गई।
पुलिस ने कहा कि जिले केजी मदुगुला इलाके की रहने वाली लड़कियां रविवार की शाम को स्थानीय श्री मोदकोनडम्मा महोत्सव में शामिल होने गई थीं।
पुलिस ने कहा कि लड़कियां आज तड़के घर लौटने के लिए पदेरू में साझा ऑटोरिक्शा में बैठीं। कुछ दूरी तक चलने के बाद दो लड़कों ने लड़कियों से दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि खतरे को भांपते हुए लड़कियां वाहन से कूद गईं और मदद के लिए गुहार लगाने लगीं।
पदेरू पुलिस थाने के उपनिरीक्षक एस प्रसाद ने कहा कि एक लड़की के सिर में चोटें आई हैं जबकि अन्य लड़की को मामूली चोटें हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं