विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2017

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय पर ठोका मानहानि का मुकदमा

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया.

Also Read in
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय पर ठोका मानहानि का मुकदमा
मुकुल रॉय (फाइल फोटो)
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपनी ही पार्टी के पूर्व नेता और वर्तमान में भाजपा में शामिल होने वाले नेता मुकुल रॉय के खिलाफ शहर की एक अदालत में मंगलवार को मानहानि का मुकदमा दायर किया.

दरअसल, मुकुल रॉय ने टिप्पणी की थी कि बिश्व बांग्ला एक सरकारी प्रतिष्ठान नहीं है बल्कि बनर्जी के मालिकाना हक वाली कंपनी है. इस टिप्पणी को लेकर ही तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने यह मुकदमा दायर किया है. बता दें कि रॉय ने इस महीने की शुरुआत में एक जनसभा में यह टिप्पणी की थी.

यह भी पढ़ें - कार दुर्घटना में घायल तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी खतरे से बाहर

तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के प्रमुख अभिषेक ने संवाददाताओं से कहा कि 'मैंने मानहानि का एक मुकदमा दायर किया है. कृपया फैसले का इंतजार करिए. न्यायपालिका में मेरी पूरी आस्था है. बंगाल के लोगों ने मतदान पेटी में मुंहतोड़ जवाब दिया है. अब अदालत के फैसले से इसी चीज का इंतजार है.' बता दें कि एक दिन पहले ही अलीपुरदुआर जिले की एक अदालत ने रॉय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसके आदेश का कथित उल्लंघन करने को लेकर यह नोटिस जारी किया गया.

यह भी पढ़ें - फोन कथित तौर पर टैप किये जाने की आशंका पर मुकुल रॉय ने बंगाल सरकार के खिलाफ दायर की याचिका

 इसके बाद अभिषेक ने शहर की सत्र अदालत का रुख किया. बता दें कि मुकुल रॉय हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे. वहीं, अभिषेक ने अदालत में कहा कि 'यदि आरोप सही साबित हो गए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. अन्यथा मुकुल रॉय को राज्य छोड़ देना चाहिए.'

VIDEO: बंगाल की तरफ जो आंख उठाएगा, आंख निकाल ली जाएगी : अभिषेक बनर्जी (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Banerjee, Defamation Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com