विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2013

बिहार में नाव पलटने से सात महिलाओं की मौत, तीन लापता

बिहार के भागलपुर जिले के इकचारी थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह महिला मजदूरों से भरे एक नाव के गंगा नदी में पलट जाने से सात महिला मजदूर की मौत हो गई है जबकि अभी भी तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी चलाए जा रहे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के इकचारी थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह महिला मजदूरों से भरे एक नाव के गंगा नदी में पलट जाने से सात महिला मजदूर की मौत हो गई है जबकि अभी भी तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी चलाए जा रहे हैं।  

पुलिस के अनुसार प्रत्येक दिन की तरह रानी दियारा और बड़हिया गांव के 25 लोग एक नौका पर सवार होकर गंगा पार कर रहे थे कि बीच नदी में नाव पलट गई। इस घटना में 15 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए हैं।

भागलपुर की पुलिस अधीक्षक क़े एस़ अनुपम ने बताया कि अब तक सात महिलाओं का शव निकाला गया है जबकि अभी भी तीन लोग लापता हैं। सभी लापता लोगों की खोज के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है।  

मृतकों की पहचान गीता देवी, खुशबू देवी, संजू कुमारी, पग्गी देवी, दुखनी देवी, पिंकी देवी, चांदनी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों में दो महिला और एक बच्चा शामिल है। सभी नदी पार कर खेती का काम करने जा रहे थे।

इधर, भागलपुर के जिलाधिकारी प्रेम सिंह मीणा ने बताया कि मृतकों के आश्रितों को आपदा राहत के रूप में डेढ़ लाख रुपये की अनुग्रह राशि मुहैया कराई जाएगी। घटनास्थल पर जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, नाव, Boat, महिलाओं की मौत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com