विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2012

हरियाणा में बीते 24 घंटे में तीन महिलाओं से बलात्कार

चंडीगढ़: हरियाणा में बीते 24 घंटे में रोहतक, करनाल और गोहाना में तीन बलात्कार के केस दर्ज हुए हैं। राज्य में पिछले एक महीने में नौ महिलाओं के साथ बलात्कार की शिकायत दर्ज की गई है।

राज्य के रोहतक जिले में पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर छठी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के साथ रेप का आरोप लगा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा केस राज्य के ही गोहाना का है, जहां एक महिला के साथ गैंगरेप की खबर है। शिकायत दर्ज होने पर इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा केस करनाल का है, जहां एक युवती के साथ उसके ही घर में दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है, जो फिलहाल फरार है।

हालांकि हरियाणा के डीजीपी रंजीव दलाल का दावा है कि राज्य में बलात्कार के मामले कम हुए हैं। उनकी यह भी सलाह है कि मां−बाप अपने लड़कों का ख्याल रखें, जो इस तरह की हरकतें करते हैं।

पिछले 25 दिनों में बलात्कार के नौ मामले सामने आए हैं :-

−9 सितंबर− हिसार में दलित लड़की से सामूहिक बलात्कार
−21 सितंबर− जींद में दलित महिला का उसके परिवार के सामने रेप
−28 सितंबर− सोनीपत में एक लड़की का अपहरण और बलात्कार
−29 सितंबर− भिवानी में नाबालिग लड़की का चलती गाड़ी में बलात्कार
−2 अक्टूबर− यमुनानगर में 16 साल की लड़की को अगवा करके बलात्कार
−2 अक्टूबर− जींद में दिमागीतौर पर बीमार दलित महिला का बलात्कार
− 3 अक्टूबर− रोहतक में 13 साल की लड़की का बलात्कार
− 3 अक्टूबर− सोनीपत में एक शादीशुदा महिला को अगवा करके बलात्कार
− 3 अक्टूबर− करनाल में शादी से इनकार करने में 20 साल की लड़की का बलात्कार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
हरियाणा में बीते 24 घंटे में तीन महिलाओं से बलात्कार
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com