समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अमन चैन के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि आगामी चुनाव में पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा. अखिलेश ने एक बार फिर कहा कि एक्सप्रेस-वे सपा सरकार की देन है, लेकिन मौजूदा सरकार में एक्सप्रेस-वे का विकास आधा अधूरा रहा है. उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने मंडी सहित तमाम सरकारी सुविधाओं का ढांचा तैयार किया था, जिसे पूरा नहीं किया जा सका है. उन्होंने गाजीपुर में अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाले समय में जो बदलाव की लहर दिख रही है और गाजीपुर सीमा से लेकर पूरे प्रदेश में भाजपा का सफाया होगा. राज्य में अमन चैन के लिए अगले साल होने वाले चुनाव में बदलाव होकर रहेगा.
गौरतलब हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने वाले 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था. इस एक्सप्रेस-वे के बारे में सपा प्रमुख का दावा है कि इसका काम उनकी सरकार में शुरू हुआ था. उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे अभी आधा अधूरा है, पूरी तरह तैयार नही हुआ है. इस एक्सप्रेस-वे को बनाने का सपना अगर किसी ने देखा था तो वह समाजवादियों ने देखा था, ताकि यहां से दिल्ली और लखनऊ के बीच की दूरी कम हो जाए और यह एक्सप्रेस-वे खुशहाली का एक्सप्रेस वे हो. इस एक्सप्रेस-वे के किनारे किसानों के लिए मंडी बनना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार में जो जो हो रहा है, वह किसी से छिपा नही हैं. डीजल-पेट्रोल मंहगा हो गया, ये वही लोग हैं, जिन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल में चलने वाले किसान को भी हवाई जहाज में बिठाएंगे. जिस तरह से डीजल-पेट्रोल मंहगा है, गरीब किसान की गाड़ी नहीं चल पा रही, खाद की चोरी हो रही है. प्रदेश में ‘बुल' और ‘बुलडोजर' चल रहा है और इसका सफाया करना है.
जिन्ना के जरिये सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना, अखिलेश यादव ने यूं दिया जवाब
उन्होंने कहा, ‘‘बरेाजगार नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है. पांच साल इंतजार करते रह गए आप (जनता) कि नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे, लेकिन नौजवान बताएं कि क्या नौकरी और रोजगार मिले हैं? नौजवानों को बदलाव लाना है. जब हर वर्ग के लोग बदलाव लाने के लिए तैयार हैं तो बदलाव होकर रहेगा और भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा.''
सपा प्रमुख ने भाजपा के केसरिया रंग पर तंज कसते हुए कहा कि इस रंग वाले लोग कभी बदलाव नहीं ला सकते हैं. ये राज्य को कभी खुशहाली के रास्ते पर नहीं ले जा सकते हैं. इस कार्यक्रम को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी संबोधित किया.
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे: सपा कार्यकर्ताओं ने किया संकेतिक उद्घाटन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं