विज्ञापन

बीजेपी जैसी मशीन से लड़ना है, जीत के लिए होता है अलायंस... कांग्रेस से डील पर क्या बोले अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बातचीत की जिम्मेदारी दी गई है और वे कांग्रेस के नेताओं के साथ लगातार संवाद में हैं. उन्होंने कहा कि अभी यह बताना जल्दबाजी होगी कि किस सीट पर क्या सहमति बन रही है और कौन-सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

फाइल फोटो
PTI

सपा और कांग्रेस की सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ किया है कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बातचीत जारी है और इसका मकसद सिर्फ एक है, जीत सुनिश्चित करना. उन्होंने कहा कि गठबंधन का मतलब ही यही है कि सहयोगी दल आपसी तालमेल और समझदारी से ऐसी रणनीति बनाएं जिससे विपक्षी दल को हराया जा सके. अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बातचीत की जिम्मेदारी दी गई है और वे कांग्रेस के नेताओं के साथ लगातार संवाद में हैं. उन्होंने कहा कि अभी यह बताना जल्दबाजी होगी कि किस सीट पर क्या सहमति बन रही है और कौन-सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

'अभी कुछ कहना मुश्किल है...'

अखिलेश यादव ने कहा, "हमारी पार्टी के जो सीनियर नेता हैं और जिन्हें बातचीत की जिम्मेदारी दी गई है, वे चर्चा कर रहे हैं. अभी बातचीत चल रही है. किस सीट पर सहमति बन रही है और कौन-सा दल कितनी सीटें जीत सकता है, इस पर विचार हो रहा है. अभी कुछ कहना मुश्किल है."

उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन का मकसद सिर्फ सीटों का बंटवारा नहीं होता, बल्कि जीत की मजबूत जमीन तैयार करना होता है. उनके मुताबिक, "अलायंस इसलिए होता है कि हम जीतें. हम सब मिलकर ऐसा एडजस्टमेंट करें, एक-दूसरे को इस तरह मदद करें कि सामने वाले को हरा सकें. बीजेपी जैसी मशीन को हरा सकें. यही राजनीतिक दलों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है."

सीट बंटवारे के लिए सपा ने बनाई कमेटी

सपा ने कांग्रेस के साथ सीटों पर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में पार्टी के वरिष्ठ और अहम नेताओं को शामिल किया गया है. समाजवादी पार्टी की ओर से गठित कमेटी में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय, सांसद इकरा हसन चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है.

इन नेताओं पर कांग्रेस के साथ बातचीत कर सीटों के तालमेल पर सहमति बनाने की जिम्मेदारी है.वहीं कांग्रेस की पांच सदस्यीय कमेटी में शीर्ष नेतृत्व के साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है. कांग्रेस की कमेटी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: दबा-छिपा संबंध आ गया सामने... ओवैसी को 'गार्ड ऑफ आर्नर' देने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Election 2027, Congress SP Alliance, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com