- कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की पहली बैठक आज
- कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) का नेता चुने जाने की संभावना
- सीपीपी की अध्यक्षता सोनिया गांधी कर रही हैं
कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की पहली बैठक शनिवार को होगी, जिसमें कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) का नेता चुने जाने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि अभी सीपीपी की अध्यक्षता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कर रही हैं और पार्टी के सभी 52 लोकसभा सांसद बैठक में मौजूद रहेंगे. इस बैठक में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य भी हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि सीपीपी की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में होगी, जिसमें संसद के आगामी सत्र के लिए रणनीति भी तय की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि 17वीं लोकसभा के गठन के बाद अपनी पहली बैठक में कांग्रेस सांसद निचले सदन में अपने नेता का चुनाव भी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बीते 25 मई को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद यह पहली आधिकारिक बैठक होगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शिरकत करेंगे.
वायनाड के किसान की आत्महत्या के बाद 'एक्शन' में राहुल गांधी, CM को पत्र लिखकर की ये मांग
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कार्यसमिति की बैठक के दौरान राहुल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी. कांग्रेस कार्यसमिति पहले ही उनके इस्तीफे की पेशकश खारिज कर चुकी है और सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर उन्हें पार्टी के हर स्तर पर ढांचागत बदलाव लाने के लिए अधिकृत किया है. बता दें कि लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद भले ही कांग्रेस के अंदर उथल-पुथल मची हो और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने की बात पर अड़े हों, लेकिन कांग्रेस के लिए कर्नाटक से अच्छी खबर है. पार्टी ने राज्य में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में शुक्रवार को सबसे अधिक सीटें जीतीं.
नए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने हैं ढेरों चुनौतियां, कैसे करेंगे सामना!
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 56 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 1,221 वार्डों में से कांग्रेस ने 509 वार्डों में जीत हासिल की जबकि भाजपा को 366 स्थानों पर जीत मिली. अकेले चुनाव लड़ने वाली जद-एस को 174 वार्डों में जीत मिली. 160 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए जबकि बसपा को तीन, माकपा को दो और अन्य दलों को सात सीटें मिलीं. सात नगर परिषदों के 217 वार्डों, 30 नगरपालिका परिषदों के 714 वार्डों और 19 नगर पंचायतों के 290 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए.
VIDEO: रवीश की रिपोर्ट : बीजेपी की जीत प्रधानमंत्री किसान योजना का जादू?
(इनपुट:भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं