मां की आशिकी में गई चार साल के बेटे की जान, टूटी बेटी की हड्डी

ठाणे:

ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में अपनी मां के आशिक द्वारा कथित रूप से पीटे जाने के कारण चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस निरीक्षक डीएम पाटिल ने कहा कि इस बच्चे की 27 साल की मां ने तीन वर्ष पहले अपने पति से तलाक ले लिया था और वह अपने तीन बच्चों के साथ मुंब्रा के कौसा इलाके में रह रही थी। उसके दो बेटियां एवं एक बेटा था।

उन्होंने कहा कि आरोपी अमीर सईद उर्फ बिल्ला का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसने तीन माह पहले से बच्चे की मां से नजदीकी बना ली थी और अक्सर उनके घर आता था।

पाटिल ने महिला द्वारा कल रात कराई गई शिकायत के आधार पर कहा कि आरोपी मानता था कि तीनों बच्चें उसके संबंध में अड़चन हैं और वह अक्सर उनकी पिटाई करता था।

8 जून को इस बच्चे ने सुबह के नाश्ते के बाद उल्टी करना शुरू कर दिया। नाराज सईद ने बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश हो गया। बच्चे की एक बहन जब उसे बचाने गई तो उसने लड़की की इतनी पिटाई की कि उसके हाथ में फ्रेक्चर हो गया। आरोपी ने इसके बाद परिवार के लोगों को धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो वह सबको जान से मार देगा।

महिला बाद में अपने बच्चों को अस्पताल ले गई जहां उसने डॉक्टरों से झूठ बोला किया कि लड़का गिर कर घायल हो गया है। उसने यह भी बताया कि इस लड़के को बचाने के चक्कर में उसकी बेटी को भी फ्रेक्चर हो गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पाटिल ने बताया कि बच्चे की कल तड़के सियान अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।