सूरज परमार (फाइल फोटो)
मुंबई:
मुंबई से सटे ठाणे के बिल्डर सूरज परमार की खुदकुशी के मामले में अज्ञात ठाणे मनपा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। अज्ञात आरोपियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा लगाई गई है।
पता चला है कि परमार के घर वालों ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से मुलाकात कर जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कासर वड़वली पुलिस ने मामला दर्ज किया। फोरेंसिक लैबोरेटरी की रिपोर्ट आने और नामों का खुलासा होने पर पुलिस एफआईआर में आरोपियों के नाम जोड़े जाएंगे।
खुद को गोली मारकर जान दे दी थी
पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने से ठाणे मनपा अधिकारियों में घबराहट फैल गई है। खबर है कि कुछ अधिकारी अग्रिम जमानत लेने की फिराक में हैं। सूरज परमार ने पिछले सप्ताह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने परमार द्वारा लिखी गई 15 पेज की चिट्ठी बरामद की थी। पुलिस ने उसी चिट्ठी के आधार पर मामला दर्ज किया है।
इस बीच ठाणे और मुंबई के बिल्डर मंगलवार को निषेध मोर्चा निकालेंगे। बिल्डरों ने अपने आफिस और साइट पर काम बंद रखने की घोषणा की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सूरज परमार, बिल्डर की आत्महत्या, ठाणे, मनपा अधिकारी, मामला दर्ज, मुंबई, Suraj Parmar, Builder Commits Suicide, Thane, FIR, Mumbai