विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2019

ब्रिटेन पढ़ाई करने गया तेलंगाना बीजेपी नेता का बेटा हुआ लापता

छात्र के पिता को लंदन पुलिस ने शुक्रवार को सूचित किया कि उनका बेटा लापता हो गया है.

Also Read in
ब्रिटेन पढ़ाई करने गया तेलंगाना बीजेपी नेता का बेटा हुआ लापता
उज्जवल श्रीहर्ष ने हैदराबाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की.
  • लंदन पुलिस ने दी उज्जवल के लापता होने की सूचना
  • समुद्र तट पर मिला उज्जवल का बैग
  • एमएस करने ब्रिटेन गया है उज्जवल
हैदराबाद:

ब्रिटेन में एमएस की पढ़ाई करने वाला तेलंगाना का 23 वर्षीय एक छात्र लापता हो गया. युवक के पिता ने सोमवार को यह जानकारी दी.  छात्र के पिता और भाजपा की खम्मम जिला इकाई के अध्यक्ष उदय प्रताप ने बताया कि उज्जवल श्रीहर्ष ने आखिरी बार 21 अगस्त को अपनी माँ से बात की थी. श्रीहर्ष मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एमएस का कोर्स करने के लिए पिछले साल लंदन गया था. उन्होंने कहा कि जब अगले दिन परिवार के लोगों ने उसे फोन किया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. ‘‘वह हर दिन फोन करता था.'' 

छात्र के पिता को लंदन पुलिस ने शुक्रवार को सूचित किया कि उनका बेटा लापता हो गया है. उन्होंने कहा कि श्रीहर्ष का बैग एक समुद्र तट पर पाया गया. दुखी पिता ने कहा कि वह एक मेधावी छात्र है. 

मामा ने मारा थप्पड़ तो बदला लेने के लिए भांजे का कर दिया कत्ल

लापता हुए उज्जवल ने अपनी स्कूली शिक्षा आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले के ऋषि वैली स्कूल से की थी और हैदराबाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. प्रताप ने कहा कि श्रीहर्ष एक वैज्ञानिक बनना चाहता है और हाल ही में एक परियोजना के काम के लिए जापान गया था. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने इस मामले में मदद करने का वादा किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana, Britain, Missing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com