यह ख़बर 04 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई : जबरन बीयर पिलाकर किशोरी के साथ गैंगरेप

मुंबई:

दीवाली के उल्लास के बीच कुछ लोगों ने मुंबई में मौके का नाजायज फायदा उठाते हुए एक लड़की को फुसलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। कहा जा रहा है कि पुलिस के पास पीड़िता और उसका परिवार शिकायत लेकर गया तब पहले तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया था, लेकिन बाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं के दबाव में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

16 साल की एक लड़की को शुक्रवार रात कथित तौर पर जबरन बीयर पिलाकर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक लड़की छह में से दो आरोपियों को जानती थी और वह मुंबई के उपनगरीय गोरेगांव इलाके में एक अपार्टमेंट में त्योहारी उत्सव के दौरान पूजा समारोह में शामिल होने को राजी हुई थी।

समारोह खत्म होने के बाद लड़की ने अकेले घर जाने में चिंता जताई, जिसके बाद उन लोगों ने उसे साथ लेकर घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया, जिसके बाद उन लोगों ने एक पुल के नीचे लड़की के साथ बलात्कार किया। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com