विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2021

टीडीपी सांसद ने बच्चे की देखभाल के लिए स्पीकर से 9 दिनों की पैटरनिटी लीव मांगी

श्रीकाकुलम से टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू ने कहा कि मैं इस वक्त अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहने के साथ खुद को एक जिम्मेदार पिता के तौर पर देखना चाहता हूं.

टीडीपी सांसद ने बच्चे की देखभाल के लिए स्पीकर से 9 दिनों की पैटरनिटी लीव मांगी
33 साल के सांसद राम मोहन और उनकी पत्नी अगले हफ्ते नया मेहमान आने की उम्मीद कर रहे हैं. 
हैदराबाद:

तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद राम मोहन नायडू ( MP Ram Mohan Naidu) ने संसद के मौजूदा बजट सत्र के दौरान लोकसभा स्पीकर से 9 दिन का पितृत्व अवकाश की मंजूरी मांगी है. टीडीपी सांसद की अपने परिवार में आने वाले बच्चे के लिए पैटरनिटी लीव की मांग को भारत में महिला-पुरुषों के बीच बढ़ती समानता की सोच और बच्चों की देखभाल में पुरुषों की बढ़ती जागरूकता के तौर पर देखा जा रहा है.

नायडू ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें 29 जनवरी से 10 फरवरी तक के लिए अवकाश चाहिए, क्योंकि वह अपने होने वाले बच्चों की देखभाल और पालन-पोषण में बराबर का योगदान देना चाहते हैं. उनकी पत्नी श्रव्या अगले हफ्ते बच्चे को जन्म दे सकती हैं.श्रीकाकुलम से टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू ने कहा कि मैं इस वक्त अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहने के साथ खुद को एक जिम्मेदार पिता के तौर पर देखना चाहता हूं.

mpsa6ri8

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Srikakulam MP Ram Mohan Naidu, Paternity Leave, Lok Sabha Speaker Om Birla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com