विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2015

मुंबई में टैक्सी, ऑटो की हड़ताल, यात्रियों को परेशानी

मुंबई में टैक्सी, ऑटो की हड़ताल, यात्रियों को परेशानी
मुंबई: मुंबई में 'स्वाभिमान यूनियन' से जुड़े ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालक अपनी मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल पर हैं, जिसके कारण महानगर में यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

'स्वाभिमान यूनियन' ने दावा किया है कि 18,000 ऑटोरिक्शा मालिक और 12,000 टैक्सी मालिक इसके सदस्य हैं। 'स्वाभिमान यूनियन' की मुंबई इकाई के अध्यक्ष केके तिवारी ने कहा, यह हड़ताल शाम पांच बजे खत्म होगी। यह राज्य सरकार को एक चेतावनी है और यदि हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब यूनियन व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

इससे पहले यूनियन ने 9 जून को महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त के साथ राज्य परिवहन मंत्री दिवाकर राउत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखकर उबर, ओला, मेरू प्लस इत्यादि जैसे मोबाइल एप्लिकेशन आधारित कैब के चलने पर रोक की मांग की थी।

तिवारी ने कहा, हमें उन ऑटोरिक्शा और टैक्सी मालिकों से भी सहयोग मिला है, जो हमारे सदस्य नहीं हैं, क्योंकि हमने ऐसी मांग उठाई है, जो उनकी आवश्यकताओं की भी पूर्ति करती है। दिलचस्प बात यह है कि एएल क्वाद्रोस की अगुवाई वाली, शहर की सबसे बड़ी टैक्सी मालिकों की यूनियन ने इस हड़ताल का समर्थन नहीं किया। शशांक राव की अगुवाई वाली शहर की सबसे बड़ी ऑटो यूनियन ने कहा कि वह 17 जून से हड़ताल पर जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली, यूपी, बिहार सहित जानिए किन राज्यों में आज भी होगी झमाझम बरसात?
मुंबई में टैक्सी, ऑटो की हड़ताल, यात्रियों को परेशानी
भर्ती परीक्षा में नकल रोकने की कोशिश, असम में आज तीन घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट रहेगा बंद
Next Article
भर्ती परीक्षा में नकल रोकने की कोशिश, असम में आज तीन घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट रहेगा बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com