अमेज़ान प्राइम (Amazon Prime) की वेब सीरीज़ ‘तांडव' (Web Series Tandava) को लेकर विवाद गहरा गया है. वेब सीरीज़ को लेकर लखनऊ और मुंबई में एफ़आईआर दर्ज हुई हैं. इनमें इस वेब सीरीज़ पर सामाजिक द्वेष और अशांति फैलने का आरोप लगाया गया है. 15 जनवरी को अमेज़ान प्राइम पर रिलीज़ हुई सैफ़ अली खान की वेब सीरीज़ ‘तांडव‘ को लेकर 17 जनवरी को अमेज़ान प्राइम की इंडिया हेड के अलावा फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक सहित पांच लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई गई. यह एफ़आईआर लखनऊ के एक सब इन्स्पेक्टर ने अपने ही थाने में दर्ज कराई. इस एफआईआर में हिंदू देवी-देवताओं का मज़ाक़ उड़ाने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है.
बीजेपी के कई नेता इस वेब सीरीज़ के खिलाफ़ खड़े हो गए हैं. बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर इस पर रोक लगने का अनुरोध किया है. महाराष्ट्र के बीजेपी नेता और विधायक राम कदम ने पहले घाटकोपर थाने में और फिर साइबर पुलिस थाने में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
विधायक राम कदम ने इस माामले को लेकर शिवसेना पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया - ''देखें तांडव वेब सीरीज मामले में पुलिस FIR ले रही थी पर महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें रोक दिया. किसे बचाना चाहती है. लखनऊ में तुरंत FIR दाखिल होकर वहां से 4 पुलिस मुंबई के लिए रवाना हो गए. पर हिंदुत्व का झूठा झामा पहने वाली शिवसेना खामोश क्यों है?''
देखे #tandavwebseries मामले में पुलिस FIR ले रही थी पर महाराष्ट्र सरकार उन्हें रोक दिया. किसे बचाना चाहती हैं #MVA लखनऊ में तुरंत FIR दाखिल होकर वहां से 4 पुलिस मुंबई के liye रवाना हो गए. पर हिंदुत्व का झूठा झामा पहने वाली #Shivsena खामोश क्यों हैं? pic.twitter.com/dJnXkT0WDR
— Ram Kadam - राम कदम (@ramkadam) January 18, 2021
इस मामले में अमेज़ान प्राइम की तरफ़ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन फ़िल्म इंडस्ट्री से निर्देशक संजय गुप्ता ने इस सीरीज़ के हक़ में सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा “अभी तांडव देखना शुरू किया, ये बहतरीन है और अच्छे इरादे से बनाया गया है. ये शो कुछ लोगों के लिए तकलीफ़देह हो सकता है क्योंकि ये उन्हें आईना दिखाता है. नाराज़गी अपेक्षित है.''
वहीं निर्देशक हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में मीडिया को आगाह करते हुए लिखा “प्रिय इंटरटेनमेंट मीडिया आपको एक बार फिर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. कृपया जान-बूझकर फैलाए गए तांडव के इस फ़िज़ूल के विवाद को बढ़ावा न दें, आपको पहले ही काफ़ी इस्तेमाल कर लिया गया है."
Dear entertainment media,
— Hansal Mehta (@mehtahansal) January 18, 2021
Once again you are being used to divert attention and to distract people. Please dont publicize and encourage this deliberate and unnecessary controversy over Tandav. You have been used enough.
दिलचस्प ये है कि जेडीयू ने तांडव के विरुद्ध किसी भी कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है. पार्टी के महासचिव केसी त्यागी का कहना है कि नेता-अफ़सर किसी फिल्म या वेब सीरीज़ की सामग्री तय नहीं कर सकते.
खबरों के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अमेज़ान प्राइम से तमाम आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं