विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2015

तमिलनाडु में दो बच्चों का जन्म, एक शौचालय में तो दूसरा ऑटो में

तमिलनाडु में दो बच्चों का जन्म, एक शौचालय में तो दूसरा ऑटो में
सलेम: तमिलनाडु में दो महिलाओं ने आज अपने-अपने बच्चे को क्रमश: शौचालय और ऑटोरिक्शा में जन्म दिया। महिला ने लड़की को शौचालय में जबकि दूसरी ने ऑटोरिक्श में लड़के को जन्म दिया।

शौचालय में दिया बच्ची को जन्म
दो लड़कियों की मां 37 वर्षीय कविता के पति मजदूर हैं। अपने पति से मिलने के बाद वह कोयम्बटूर से यहां अपने बच्चों के साथ वापस आई थी। उसे बस स्टैंड पर अचानक प्रसव पीड़ा हुई।

पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरंत नजदीक के शौचालय में ले जाया गया जहां उसने एक लड़की को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें एंबुलेंस में बैठाकर बच्चे के साथ नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में प्रवेश करने से पहले ही हो गया बच्चा
इसी प्रकार की एक अन्य घटना में, 32 वर्षीय पार्वती जब अपने पति के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर अस्पताल जा रही थी तभी अस्पताल में प्रवेश करते समय वाहन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तमिलनाडु, बच्चे का जन्म, शौचालय में बच्ची का जन्म, ऑटो रिक्शा में जन्म, Tamilnadu, Child Born In Toilet, Child Born In Auto