तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं. चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने रविवार को यह जानकारी दी. राज्यपाल को घर में ही पृथकवास में रहने की सलाह दी गई है जहां अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेगी. रविवार सुबह ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जिसके कुछ घंटों बाद ही उनके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई. कावेरी अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल की हालत स्थिर है और वो एसिम्टोमैटिक हैं और उनमें बेहद हल्के लक्षण हैं.
Tamil Nadu Governor Banwarilal Purohit (in file pic) tests positive for #COVID19. He is asymptomatic and clinically stable. As the infection is mild, he has been advised home isolation & will be monitored by the medical team of Kauvery Hospital: Kauvery Hospital, Chennai pic.twitter.com/iWBz20Lcjm
— ANI (@ANI) August 2, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि तमिलनाडु में 2 लाख 51 हजार से ज्यादा संक्रमितों की संख्या है और अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं और 56 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं.

उधर, देश में रविवार को एक दिन में Covid-19 के एक बार फिर 50 हजार से ज्यादा मामले देखने को मिले. ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में 54,735 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,50,723 हो गए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,45,629 हो गई है.
गृह मंत्री अमित शाह कोरोनावायरस से संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 853 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 37,364 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 65.43 प्रतिशत है जबकि पॉजिटिविटी रेट 11.81 प्रतिशत हो गया है.
साथी नेताओं और समर्थकों ने कोरोना पॉजिटिव गृह मंत्री अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
VIDEO: कोरोनावायरस से संक्रमित हुए अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं