Tamil Nadu Assembly elections 2021: तमिलनाडु में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. बीजेपी (BJP) का कहना है कि इस सप्ताह की शुरुआत में कन्याकुमारी जिले में स्कूल के स्टूडेंट्स से बातचीत के दौरान "surrogate election" आयोजित कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया. तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग छह अप्रैल को होना है जबकि परिणाम दो मई को घोषित किए जाएंगे.
पलानीस्वामी पर AIADMK की हैट्रिक लगाकर एमजी रामचंद्रन का इतिहास दोहराने की चुनौती
बीजेपी की राज्य इकाई के प्रमुख एल. मुरुगन ने इस मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है. उन्होंने आरोप लगाया, 'शैक्षणिक संस्थानों में चुनाव प्रचार कर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है.' उन्होंने मामले में प्रतिबंधात्मक आदेश सहित सख्त कार्रवाई की मांग की है.मुरुगन ने अपने पत्र में लिखा है, 'अपने दौरे में उन्हें (राहुल को) यह कहते हुए देखा जा सकता है, 'भारत को अब एक और स्वतंत्रता संग्राम की जरूरत है.देश में इस समय काफी नफरत फैलाइग् जा रही है. देश में भय का माहौल है जिससे लड़ने की जरूरत है. हमें भेदभाव, गुस्सा, भय से लड़ना है और फिर से भारत को खुशहाल, भयरहित और एकजुट करना है. '
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
नंदीग्राम : बंगाल चुनाव का नया 'कुरुक्षेत्र' और 'हिन्दू लैब', ममता vs सुवेंदु अधिकारी की संभावना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि राजद्रोह सहित आईपीसी (Indian Penal Code) के दो सेक्शन का उल्लंघन किया गया है. मुरुगन के पत्र पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने इस समय तमिलनाडु के कई दौरे किए हैं. तमिलनाडु में उनकी पार्टी डीएमके के साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतरी है. राज्य में एक ही फेज में 6 अप्रैल को मतदान होना है. (ANI से भी इनपुट)
केरल चुनाव में 'मेट्रो मैन' पर बीजेपी का दांव, ई. श्रीधरन होंगे सीएम चेहरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं