विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2013

मध्यप्रदेश में गैंगरेप की शिकार विदेशी महिला दिल्ली रवाना

मध्यप्रदेश में गैंगरेप की शिकार विदेशी महिला दिल्ली रवाना
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बनी स्विट्जरलैंड की महिला को पुलिस सुरक्षा के बीच दिल्ली भेज दिया गया है। पुलिस वहां हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बनी स्विट्जरलैंड की महिला को पुलिस सुरक्षा के बीच दिल्ली भेज दिया गया है। पुलिस वहां हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) एमएस ढोडी ने रविवार को कहा कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। वहीं ग्वालियर में चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद दतिया वापस आई युवती को पुलिस सुरक्षा में दिल्ली भेज दिया गया है।

भारत घूमने आई स्विट्जरलैंड की महिला को हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार रात अपनी हवस का शिकार बनाया था। महिला अपने पति के साथ साइकिल से ओरछा से आगरा जा रही थी। शुक्रवार को वे झरिया गांव के पास शिविर लगाकर रुक गए थे। यहां इस दंपति के साथ लूटपाट हुई और आरोपियों ने पति को बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित विदेशी दंपत्ति ने सिविल लाइन थाने में सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए जंगल में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए शनिवार को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था, जहां तीन महिला चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया। स्विट्जरलैंड ये दंपति शनिवार देर शाम दतिया लौटे थे और उसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच दिल्ली रवाना कर दिया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विदेशी महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में गैंगरेप, गैंगरेप, Gang-raped In MP, Gangrape With Swiss Tourist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com