यह ख़बर 14 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भारत दौरे पर सू ची, प्रधानमंत्री से की मुलाकात

खास बातें

  • म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सू ची ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। सू ची लंबे अरसे बाद भारत के दौर पर आई हैं और वह 18 नवंबर तक भारत में रहेंगी।
नई दिल्ली:

म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सू ची ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। सू ची लंबे अरसे बाद भारत के दौर पर आई हैं और वह 18 नवंबर तक भारत में रहेंगी।

आज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर जवाहरलाल मेमोरियल में वह लेक्चर देंगी। सू ची को 1993 में जवाहर लाल नेहरू अवॉर्ड फॉर इंटरनेशनल अंडरस्टैंडिंग से सम्मानित किया गया था। उस समय वह म्यांमार की सैनिक सरकार द्वारा अपने घर में नजरबंद रखीं गई थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सू ची भारत में रहकर पढ़ाई कर चुकी है। शुक्रवार को दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जहां से उन्होंने राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की है। गौरतलब है कि सू ची ने अपनी मां डॉ खीन यी के भारत में राजदूत नियुक्त रहने के दौरान अपने जीवन के कुछ साल यहां बिताए थे।