सैन्य शासित म्यांमार की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार के चार मामलों में दोषी पाए जाने के बाद सोमवार को छह साल जेल की सजा सुनाई है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के अनुसार 77 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता और म्यांमार के सैन्य शासन के कट्टर विरोधियों में से एक सू की पर भ्रष्टाचार और चुनावी उल्लंघन से लेकर 18 अपराधों का आरोप लगाया गया है. इन मामलों में अधिकतम 190 वर्षों की सजा हो सकती है.बताते चलें कि आंग सान सू की ने आरोपों को बेतुका बताया था और अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया था.
सूत्रों के अनुसार उन्हें सोमवार को दाव खिन की फाउंडेशन से धन का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया है. यह एक ऐसा संगठन है जिसकी स्थापना स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गयी थी. इस संगठन को एक घर बनाने के लिए सरकारी स्वामित्व वाली जमीन को रियायती दर पर पट्टे पर दिया गया था. आंग सान सू ची को पहले से ही राजधानी नैपीताव की एक जेल में जेल में बंद हैं.अन्य मामलों में 11 साल जेल की सजा सुनाई जा चुकी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताते चलें कि इस साल अपैल महीने में भी एक अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी मानते हुए पांच साल जेल की सजा सुनाई थी.नोबेल पुरस्कार विजेता (Nobel Prize Winner) आंग सान सू को 600,000 डॉलर कैश और सोने की रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराया गया था. सैन्य सरकार के प्रवक्ता जॉ मिन टुन से सोमवार को इस मुद्दे पर बयान के लिए संपर्क नहीं हो सका. हालांकि उन्होंने पहले कहा है कि आंग सान सू ची को एक स्वतंत्र न्यायपालिका द्वारा उचित प्रक्रिया दी जा रही है. इस मुद्दे पर और विदेशी आलोचना नहीं होनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं