विज्ञापन
This Article is From May 05, 2017

लालू यादव के बेटे ने गलत तरीके से पेट्रोल पंप लिया : सुशील मोदी

लालू यादव ने आपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के नाम से एक पेट्रोल पम्प का आवंटन कराया है, लेकिन जब इस पेट्रोल पम्प का आवंटन हुआ उस समय तेजप्रताप यादव के पास ज़मीन नहीं थी. ये आरोप बिहार में विपक्षी नेता सुशील मोदी ने लगाए हैं

लालू यादव के बेटे ने गलत तरीके से पेट्रोल पंप लिया : सुशील मोदी
फाइल फोटो
  • सुशील मोदी ने लगाया नया आरोप
  • सुशील मोदी ने लालू के बेटे पर लगाए आरोप
  • पिछले कुछ समय से लालू परिवार पर साध रहे निशाना
पटना: लालू यादव ने आपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के नाम से एक पेट्रोल पम्प का आवंटन कराया है, लेकिन जब इस पेट्रोल पम्प का आवंटन हुआ उस समय तेजप्रताप यादव के पास ज़मीन नहीं थी.

शुक्रवार को पटना में विपक्ष के नेता सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि तेजप्रताप को आवंटन 2011 में तब की केंद्र सरकार ने किया था और लालू यादव के दबाव में ज़मीन के अनिवार्यता पूरी नहीं करने के बावजूद पेट्रोल पंप दे दिया गया.

सुशील मोदी ने कहा कि अब जहां यह पेट्रोल पम्प बन रहा हैं वह ज़मीन लीज़ पर तेजस्वी यादव को दी गई है. तेजस्वी यादव को ये ज़मीन अमित कत्याल नामक उसी व्यक्ति ने दी जिसने दिल्ली में फ्रेंड्स कालोनी में उन्हें घर दिया था. भाजपा नेता ने सवाल उठाया की तेजप्रताप यादव ने पेट्रोल पम्प का आवंटन के समय ये शपथ पत्र पर दिया था की वे किसी राज्य और केंद्र से कोई वेतन या सुविधा नहीं लेंगे लेकिन, अभी तक स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद भी पेट्रोल पम्प उन्हीं के नाम से है. 

सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की की जैसे हरियाणा में जस्टिस ढींगरा आयोग बनाया गया उसी के तर्ज़ पर बिहार में लालू यादव की ज़मीन और अन्य कारोबार की जांच करने के लिए एक आयोग का गठन किया जाए.

वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने इन आरोपों को नकारते हुए सुशील मोदी पर उल्टे कई आरोप लगाए हैं. आजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि सुशील मोदी ने भी अपने शपथ पत्र में अपनी संपत्ती का ब्योरा सही नहीं दिया. उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने शपथ पत्र में कई ऐसी कंपनियों में निवेश का ज़िक्र किया है जो या फ़र्जी हैं अथवा कई पहले बंद हो चुकी हैं.
लेखक के बारे में
img
मनीष कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav, Sushil Modi, Tej Pratap Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com