विज्ञापन

बिहार सरकार ने की सुशांत सिंह केस की CBI जांच की सिफारिश, पढ़ें- मामले के अब तक के बड़े अपडेट्स

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में लगातार सीबीआई जांच की मांग उठ रही हैं, अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच के लिए सिफारिश भेजा है.

????? ????? ?? ?? ?????? ???? ??? ?? CBI ???? ?? ???????, ?????- ????? ?? ?? ?? ?? ???? ???????
सुशांत सिंह राजपूत केस में नीतीश कुमार ने की CBI जांच की अनुशंसा.
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में लगातार सीबीआई जांच की मांग उठ रही हैं, अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच के लिए सिफारिश भेजा है. इस मामले में बिहार सरकार पर लगातार दबाव बन रहा है. वहीं सुशांत के परिवार की ओर से भी सीधे मुख्यमंत्री से बात की गई और उनसे मामले में सीबीआई जांच को लेकर अनुरोध किया गया, जिसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोला कि परिवार की सहमति है, ऐसे में वो सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा भेज रहे हैं. देखना है कि बिहार सरकार की अनुशंसा के बाद अब क्या मामला सीबीआई के पास जाता है या नहीं.

केस में अबतक की बड़ी बातें

  1. मंगलवार को नीतीश कुमार ने केस में सीबीआई की जांच के लिए सिफारिश किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि 'चूंकि परिवार के लोगों और उनके पिताजी ने अपनी सहमति दी है कि सीबीआई जांच कराई जाए तो हम लोग, आज जो एफ़आईआर यहां दर्ज हुआ हैं उसकी जांच CBI से कराने की अनुशंसा भेज रहे हैं.'

  2. इसके पहले नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि अगर परिवार के लोग बिहार सरकार को इस मामले की जांच की अनुशंसा CBI को देते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं. वो परिवार वालों के इस मामले पर स्टैंड का इंतजार कर रहे हैं.

  3. बीते शुक्रवार को बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि 'मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की जांच में सहयोग नहीं दे रही है, ऐसे में मामले की जांच सीबीआई करे तो बेहतर होगा.'

  4. मंगलवार को ही सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से बात कर मामले सीबीआई जांच के लिए आदेश देने का अनुरोध किया था.

  5. हालांकि, महाराष्ट्र सरकार इसके पहले मामले को सीबीआई को सौंपने से साफ इनकार करती रही है. पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि मामले की जांच मुंबई पुलिस ही करेगी और इसको सीबीआई को देने पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है.

  6. कृष्ण कुमार ने सोमवार को एक वीडियो रिलीज़ कर कहा था कि उन्होंने बांद्रा पुलिस में पहले ही बेटे पर खतरे की बात कह शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

  7. इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि  '25 फरवरी, मैंने बांद्रा पुलिस को सूचना दी थी कि वह खतरे में है. उसका निधन 14 जून को हुआ और मैंने उनसे कहा कि 25 फरवरी की शिकायत में जिन लोगों के नाम थे उनके खिलाफ कार्यवाही करें. उसकी मौत के 40 दिन बाद तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. तो मैंने पटना में FIR फाइल कराई.'

  8. सुशांत का शव 14 जून को मुंबई के उनके अपार्टमेंट में मिला था. पुलिस ने आत्महत्या वजह बताई थी, फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. लेकिन पिछले हफ्ते सुशांत के परिवार की ओर से उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत से पैसा निकलवाने और मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसे आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है, जिसके बाद बिहार पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है.

  9. जांच को लेकर बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच थोड़ी खींचातानी के आरोप लग रहे हैं. अभी रविवार को ही बिहार पुलिस की जांच का नेतृत्व करने मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने कोविड-19 के नियमों के तहत क्वारंटीन कर लिया था. लेकिन इसके पहले गई जांच टीम के साथ ऐसा कुछ नहीं किया गया था, जिसके बाद इस मामले पर विवाद खड़ा हो गया है.

  10. खुद नीतीश कुमार ने इसका विरोध किया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि 'विनय तिवारी के साथ जो कुछ भी हुआ है, वो सही नहीं है. यह राजनीतिक मु्द्दा नहीं है. हमारे डीजीपी उनसे बात करेंगे.'


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Case Updates, CBI Probe In Sushant Singh Rajput Death, Big Developments In Sushant Singh Rajput Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com