विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2017

नोटबंदी का अजीबोगरीब मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, बड़ा सवाल- कौन करेगा भरपाई

नोटबंदी का अजीबोगरीब मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, बड़ा सवाल- कौन करेगा भरपाई
नोटबंदी का अजीबोगरीब मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली: नोटबंदी से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. IPL स्पॉट फिक्सिंग केस में क्रिकेटर श्रीसंत के दोस्त और निचली अदालत से आरोपमुक्त किए गए अभिषेक शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. याचिका में कहा गया है कि जब मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था तो उनके पास मौजूद 5.50 लाख रुपये जब्त किए गए थे और इन्हें पुलिस के मालखाने में रखा गया था. अब पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें केस में आरोपमुक्त कर दिया है तो उन्होंने पुलिस से अपने रुपये मांगे. फरवरी में पुलिस ने उन्हें सारे रुपये मालखाने से दे दिए लेकिन ये सब पुराने नोट थे. इस मामले में वह पुराने नोट लेकर RBI गए और सारा मामला बताया, लेकिन RBI ने पुराने नोटों को बदलने से इनकार कर दिया. 

मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस खेहर ने अभिषेक शुक्ला के वकील से कहा कि वह इस मामले में पुलिस की सीजर मेमो लेकर कोर्ट आएं और ये भी बताएं कि ये जब्त नोट कितने-कितने के थे? गौरतलब है कि मुंबई से श्रीसंत को गिरफ्तार करने के बाद शुक्ला को 2013 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस का आरोप था कि श्रीसंत की गिरफ्तारी के बाद शुक्ला मुंबई में उनके होटल के कमरे में गया और पैसा व सामान गायब कर दिया. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, IPL, Spot Fixing, Demonetisation, Sreesanth, Abhishek Shukla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com