सुप्रीम कोर्ट.
नई दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के मामले में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने शीर्ष अदालत के खिलाफ ट्वीट्स के लिए कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दे दी है. एजी ने कानून के छात्र को सहमति दी, जिसने एजी को अर्जी दी थी. एजी केके वेणुगोपाल का कहना है कि ट्वीट में तनेजा का चित्रण इस देश के सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना है.
रचित तनेजा ने अपने ट्वीट में रिपब्लिक टीवी एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को जमानत देने वाली शीर्ष अदालत पर एक कार्टून बनाया था.
हाल ही में एजी ने सुप्रीम कोर्ट की आलोचना के लिए स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ अवमानना शुरू करने की सहमति दी थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Supreme Court, Contempt Of Court, Cartoonist Rachit Taneja