आईआईटी टीचरों के विभिन्न विषयों के लेक्चर छात्रों को टीवी और यू-ट्यूब के जरिये मुफ्त मिलेंगे (प्रतीकात्मक चित्र)
- टीवी और यू-ट्यूब के सहारे इंजीनियरिंग एंट्रेस की तैयारी कर सकेंगे छात्र
- IIT प्रोफेसरों के लेक्चर के कैसेट तैयार किए गए हैं
- जल्द ही छात्रों को हिंदी में प्रश्न पूछने की सुविधा भी मिलेगी
कानपुर:
आईआईटी और प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे छात्रों को अब घर बैठे मुफ्त कोचिंग सुविधा उपलब्ध होगी. आईआईटी के वरिष्ठ टीचरों के विभिन्न विषयों के लेक्चर अब छात्रों को टीवी चैनल और यू-ट्यूब के जरिये मुफ्त मिलेंगे.
आईआईटी कानपुर के उप निदेशक डॉ मनींद्र अग्रवाल ने बताया कि विशेषज्ञों के लेक्चर छात्रों को केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आरंभ किए गए टीवी चैनल 'स्वयं प्रभा' पर उपलब्ध होंगे. इसके अलावा अगले महीने से ये लेक्चर यू-ट्यूब पर भी उपलब्ध होंगे.
यह भी पढ़ें
सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार से जानिए IIT JEE एग्जाम क्रैक करने के 10 टिप्स
उन्होंने बताया कि छात्र लेक्चर के दौरान अंग्रेजी भाषा में अपने सवालों के जवाब भी पा सकते हैं. जल्द ही छात्रों को हिंदी में प्रश्न पूछने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.
यह भी पढ़ें
15 साल के अभय की अनूठी कामयाबी, IIT पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के छात्रों में हुआ शुमार
अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आईआईटी कानपुर के प्रोफेसरों ने 100 घंटे के लेक्चर के कैसेट तैयार किए हैं, जबकि आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसरों ने 500 घंटे के लेक्चर के कैसेट तैयार किए हैं. इन लेक्चरों का मुख्य विषय फिजिक्स, केमेस्ट्री होगा, लेकिन जल्द ही अन्य विषयों के लेक्चर भी उपलब्ध होंगे.
वीडियो : IIT JEE में सुपर-30 का परचम उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग कोर्स की तैयारी करने वाले ऐसे गरीब छात्र, जो कोचिंग संस्थानों की मंहगी फीस नही दे सकते हैं, उनके लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेर्इई) की तैयारी इस चैनल के जरिये और यू-ट्यूब के जरिये आसानी से फ्री में उपलब्ध होगी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IIT JEE, Engineering Entrance, Engineering Coaching, IIT Entrance