विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2017

मुंबई हादसे पर पीएम मोदी दहले, संवेदनाएं जताईं और बताया- पीयूष गोयल मुंबई पहुंच चुके हैं...

पीएम मोदी ने कहा, जिन लोगों की इस भगदड़ में जान चली गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. जो लोग जख्मी हो गए, उनके लिए मैं दुआएं करता हूं.

Also Read in
मुंबई हादसे पर पीएम मोदी दहले, संवेदनाएं जताईं और बताया- पीयूष गोयल मुंबई पहुंच चुके हैं...
मुंबई हादसे पर पीएम मोदी दहले, संवेदनाएं जताईं ... (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: मुंबई में परेल-एलफिंस्टन स्टेशन के पास बने पुल पर हुई भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. अचानक हुई बारिश के वजह से लोग स्टेशन पर ही रुक गए थे और जब निकलने लगे तब काफी ज्यादा भीड़ हो गई. ऐसे में एक लड़की के गिरने के बाद एक के बाद एक लोग गिरते गए और भगदड़ मच गई. इस पूरे हादसे को लेकर पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की है.

पीएम मोदी ने कहा, जिन लोगों की इस भगदड़ में जान चली गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. जो लोग जख्मी हो गए, उनके लिए मैं दुआएं करता हूं.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मुंबई में हुई इस घटना को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पीयूष गोयल मुंबई में हालात का पूरा जायजा ले रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी तरह की सहायता समय पर पहुंचती रहे.


बता दें कि घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची चुकी है. एएनआई के ट्वीट के मुताबिक,  रेलवे के डीजी पीआर ए सक्सेना ने बताया कि अचानक बारिश की वजह से लोग स्टेशन पर ही इंतजार कर रहे थे. जब बारिश रुकी तब लोगों में अफरातफरी मच गई और भगदड़ हो गई. रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. 

VIDEO: ग्राउंड रिपोर्ट- एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Stampede
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com