विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2017

श्रीलंकाई नौसेना ने तीन तमिल मछुआरों को गिरफ्तार किया

राज्य के एक मत्स्य अधिकारी ने यहां कहा कि पुडुकोट्टई जिले के जगतपट्टीनम के रहने वाले मछुआरों को उत्तरी श्रीलंका के कराईनगर के तट के पास हिरासत में लिया गया. मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक शिवकुमार ने कहा कि उन्हें बाद में कंगेसनतुराई बंदरगाह ले जाया गया.

श्रीलंकाई नौसेना ने तीन तमिल मछुआरों को गिरफ्तार किया
प्रतीकात्मक चित्र
रामेश्वरम (तमिलनाडु): श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए रविवार को तमिलनाडु के तीन मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया.

राज्य के एक मत्स्य अधिकारी ने यहां कहा कि पुडुकोट्टई जिले के जगतपट्टीनम के रहने वाले मछुआरों को उत्तरी श्रीलंका के कराईनगर के तट के पास हिरासत में लिया गया. मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक शिवकुमार ने कहा कि उन्हें बाद में कंगेसनतुराई बंदरगाह ले जाया गया.

इस महीने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी की यह दूसरी घटना है. इससे पहले छह जुलाई को पुडुकोट्टई जिले के ही रहने वाले आठ मछुआरों को हिरासत में लिया था और उनकी दो नावें जब्त कर ली गयी थीं.

पिछले महीने से श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेने के मामलों में तेजी आयी है. पिछले महीने 50 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने उनकी रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की थी.
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Fishermen, Sri Lankan Navy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com